The NDA has
promised 10 million jobs in its manifesto. Women will
receive financial assistance of up to 2 lakh rupees.
Furthermore, the goal is to make 10 million women Lakhpati Didi. Free
education for the poor has also been promised. Sita's birthplace will be
developed as Sitapuram. Metro services will be launched in four cities.
आज पटना स्थित एक होटल
में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए NDA) का घोषणा पत्र जारी करने
के दौरान केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रमुख
जेपी नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री हम (एस) के संरक्षक जीतन राम
मांझी, लोजपा (रामविलास)
के प्रमुख चिराग पासवान, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मौजूद थे। बाद
में घोषणा पत्र को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पढ़कर पत्रकारों से
बात की। इसमें भाजपा, जदयू, लाजपा (रामविलास), हम और आरएलएम के शीर्ष नेताओं ने साझा रूप से
अपने चुनावी वादों का ऐलान कर दिया। इसमें विकासशील बिहार का एक रोडमैप तैयार किया
गया है। इस घोषणापत्र में युवा,
महिला, किसान, पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग और गरीब जनता के लिए
कई कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है, मगर सरकारी कर्मियों, उनके पेंशन और सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्धावस्था पेंशन को लेकर को उल्लेखनीय
बात नहीं की गई है। हालांकि जनता की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है।
1. युवा के लिए घोषणाएं
एनडीए के घोषणा पत्र में कहा गया है एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। बिहार के युवाओं को दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए कौशल जनगणना करके उनके कौशल आधारित रोजगार प्रदान किए जाएंगे। युवा को कौशल बनाने के लिए बिहार के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इससे बिहार को ग्लोबल स्केलिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा।
राजग यानी एनडीए का घोषणा पत्र में बिहार की आधी आबादी पर विशेष ध्यान दिया गया है। पिछले चुनाव में यही वोट बैंक एनडीए का मार्ग प्रशस्त किया था। उसका पूरा ख्याल रखा गया है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दो लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी। महिला मिशन करोड़पति के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनने की दिशा में काम किया जाएगा। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक
गठबंधन ने पाने घोषणा पत्र में ऐलान किया
है कि साथ अति पिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख की सहायता राशि
दी जाएगी। इसके साथ सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय
समिति का गठन किया जाएगा, जो अति पिछड़ा
वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके उनके सशक्तिकरण
के लिए न्यायोचित कदम उठाने हेतु सरकार को सुझाव देगी। उस पर सरकार काम करेगी।
4. किसानों के लिए योजनाएं
बिहार के हर किसान का सम्मान और हर फसल का सही दाम के नारे के साथ को लुभाने की कोशिश की गई है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत किसानों को प्रतिवर्ष तीन हजार रुपए और साल भर में ₹9000 दिया जाएगा। इसी तरह एग्रो इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास के लिए एक लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह हुई कि पंचायत स्तर पर ही सभी प्रमुख फसलों जैसे धान, गेहूं, दलहन, मक्का आदि की एमएसपी पर खरीद की जाएगी । मत्स्य-दुग्ध मिशन योजना से प्रत्येक मत्स्य पालक को लाभ दिया जाएगा। बिहार दुग्ध मिशन की शुरुआत करके हर प्रखंड स्तर पर चिलिंग की व्यवस्था की जाएगी। फूड प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित किया जाएंगे। बिहार में कुल पांच मेगा फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे और कृषि निर्यात को दोगुना किया जाएगा। एनडीए के घोषणा पत्र में 2030 तक दलहन उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया गया है।
बिहार में 7 एक्सप्रेस-
वे बनाए जाने की घोषणा की गई है। कुछ ऐसी घोषणाएं भी समाहित की गई है जो केंद्र के
स्तर से संभव हो सकता है।कहा गया है कि बिहार में 36 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का
आधुनिकीकरण किया जाएगा।अमृत भारत एक्सप्रेस एवं नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार
किया जाएगा। बिहार के चार नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी । साथ ही एक ऐसी
घोषणा की गई है जिसकी बात हमेशा होती है। आधुनिक शहरी विकास एवं कनेक्टिविटी
उत्तरोत्तर उच्च किया जाएगा। न्यू पटना में ग्रीन फील्ड शहर और प्रमुख शहरों में
सैटलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी। 
New Ganga Bridge Begusarai
6. सीतापुरम की स्थापना
मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी सीतापुरम के रूप में विकसित किया जाएगा। मां जानकी के मंदिर को अगले 5 सालों में पूरा किया जाएगा। पटना के समीप ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। बिहार के 10 नए शहरों से घरेलू उड़ाने शुरू की जाएगी ।
7. औद्योगिक विकास के
सपने
एनडीए के घोषणा पत्र में
औद्योगिक क्रांति की गारंटी को लेकर न्यू एज इकोनामी के रूप में विकसित किया जाएगा
। यह बताया गया कि न्यू एज इकोनॉमी के तहत
50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया जाएगा। विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत
एक लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाने की बात कही गई है। इसके लिए
विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट प्लान बनाया जाएगा। प्रत्येक जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए औद्योगिक पार्क
विकसित किए जाएंगे ।
बिहार के गरीबों को मुक्त राशन की सुविधा मिलती
रहेगी। हर परिवार को 125 यूनिट मुक्त बिजली की सुविधा जारी मिलती रहेगी। बिहार के
लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा और
50 लाख नए पक्के मकान बनाए जाएंगे। प्राथमिक से लेकर उच्चतर शिक्षा मुफ्त में
मिलेगी।
मनोज झा ने विकास को शून्य अंक दिया
घोषणा पत्र जारी होने के साथ एनडीए और इंडिया महागठबंधन के नेताओं की प्रतिक्रिया भी आने लगी। एनडीए के संयुक्त घोषणा पत्र पर राजद के नेता मनोज कुमार झा ने कहा, यह दबाव जारी घोषणा पत्र है। हमने (इंडिया महागठबंधन) समय से पहले घोषणा पत्र जारी कर दिया। लोगों में इसका आकर्षण दिखा है। बिहार की जनता तेजस्वी यादव को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं । रोजगार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री और उनकी टीम का रिकॉर्ड शून्य है ।
तरुण कुमार कंचन






No comments:
Post a Comment