google.com, pub-9395330529861986, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kanchanwani कंचनवाणी: गांव में सुरंग एक और चर्चाएं अनेक

Mobile, laptop and tablet

Monday, 13 September 2021

गांव में सुरंग एक और चर्चाएं अनेक

लुहारी गांव में सुरंग

पश्चिमी उत्तरप्रदेश में एक गांव है लुहारी। यह गांव हापुड़ जिले में पड़ता है। वहां बारिश के कारण जमीन धंसने से एक सुरंग बन गया। इसकी सूचना फैलते ही चारों ओर सनसनी फैल गई। इसका मुख्य कारण यह है कि यह क्षेत्र महाभारत कालीन सम्पदा से भरा पड़ा है। बगल में गढ़मुक्तेश्वर धाम है, जहाँ गंगा की पवित्र धारा अनवरत बहती रहती है। यहीं भगवान परशुराम ने तपस्या की थी और कांवड़ यात्रा की शुरुआत की थी।


चर्चाओं के साथ अफवाह भी बढ़ी
रविवार को जब लुहारी गांव में सुरंग मिलने की बात सामने आई तो अफवाह भी साथ ले आई। हुआ कुछ इस प्रकार, लुहारी गांव में तेज बारिश होने पर घर में पानी घुस गया तथा जमीन धंस गई। वहाँ सुरंग बन गई । इसके बाद चर्चाओं का दौरे शरू हो गया। ग्रामीणों में से किसी ने कहा कि खजाना निकला है तो किसी ने कहा कि बारिश से गहरा गडढ़ा बन गया। वहां पहले कुआं होगा। चर्चा यहां तक चली कि यह सुरंग में जाकर खुलती होगी।

पुलिस भी जांच को पहुंची
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि जांच पड़ताल कर पुरातन विभाग को सूचना दे दी। लोगों को वहां यथा स्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया। इस बीच जिला प्रशासन ने पुरातन विभाग को बुलाकर जांच कराने के आदेश दिया है।

12-15 फुट की सुरंग
सूचना के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी भगवत सिंह का कई साल पहले गरीबी के कारण बाहर चले गए। उन्हें दो बेटे हैं। वे भी वे भी बाहर ही रहते हैं। शनिवार को घनघोर बारिश होने पर घर में पानी घुस गया। गहरे स्थान पर मिटटी के बैठने पर 12-15 फुट धरती के धंसने पर सुरंग की तरह बन गई। गांव में सुरंग की खबर पर सनसनी फैल गई। अब हकीकत क्या है। इसका खुलासा जांच के बाद होगी। जिला प्रशासन की जांच का आदेश दिया है।


1 comment: