असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में बिहार के दो जांबाज सपूत—भोजपुर के अग्निवीर दानिश आलम और जहानाबाद के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शहीद। पूरे राज्य में शोक की लहर। पूरी खबर पढ़ें।
कंचनवाणी रिपोर्टर
पटना : असम के जोरहाट में शनिवार को वायुसेना का AN-32 विमान
दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस बेहद दर्दनाक हादसे में वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए, जिनमें बिहार के
दो जांबाज सपूत भी शामिल हैं। शहीदों में भोजपुर के वायु अग्निवीर दानिश आलम और
जहानाबाद के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शामिल हैं। इन दोनों वीरों की शहादत की
खबर मिलते ही पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है।
22 साल के अग्निवीर दानिश आलम ने देश पर किया सर्वस्व न्योछावर
हादसे में शहीद हुए वायु अग्निवीर दानिश आलम (22 वर्ष) भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के कायमनगर के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम मोहम्मद फारूक आलम है। दानिश अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। वह अभी अक्टूबर 2025 में ही वायु अग्निवीर के रूप में भारतीय वायुसेना का हिस्सा बने थे और उनकी पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में ही हुई थी।
परिजनों ने बताया कि दानिश बीते 23 मई को ही छुट्टी पर घर आए थे और 30 मई को
वापस जोरहाट के लिए रवाना हुए थे। किसे पता था कि चंद दिनों बाद ही देश सेवा करते
हुए दानिश हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे। इकलौते बेटे की शहादत से माता-पिता का
रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव को अपने लाडले की शहादत पर गर्व भी है।
हादसे से 1 घंटे पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम ने मां से की थी वीडियो कॉल
इस हादसे ने जहानाबाद के बिलासपुर प्रखंड के बावरिया गांव के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार (26 वर्ष) को भी हमसे छीन लिया। शुभम के शहादत की सूचना मिलते ही उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है।
मुख्यमंत्री और दिग्गजों ने जताया शोक
बिहार के दोनों सपूतों की शहादत पर राज्य के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में
गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग नम आंखों से शहीदों को
श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देश की संप्रभुता और सुरक्षा की खातिर अपनी जान गवाने
वाले इन दोनों वीर सपूतों को पूरा देश नमन कर रहा है।
देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद दानिश आलम और फ्लाइट
लेफ्टिनेंट शुभम कुमार को शत-शत नमन। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहने
की शक्ति दे।
…………………………………………………………………………………
कीवर्ड्स (Keywords )
असम विमान हादसा,
जोरहाट AN-32 क्रैश, बिहार
के शहीद जवान, अग्निवीर दानिश आलम शहीद, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, भोजपुर
न्यूज़, जहानाबाद न्यूज़, भारतीय
वायुसेना विमान हादसा, वायुसेना के जवान शहीद, Bihar
Soldiers Martyred Assam, IAF AN-32 Crash Jorhat


No comments:
Post a Comment