google.com, pub-9395330529861986, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kanchanwani कंचनवाणी: Bihar Elections 2025: भारी उत्साह के बीच दूसरे चरण के मतदान के दौरान मारपीट और खून के छीटें भी पड़े, फिर रिकॉर्ड तोड़ने की ओर वोटिंग | 'Record-breaking' turnout expected in second phase, voting begins amid enthusiasm

Mobile, laptop and tablet

Monday, 10 November 2025

Bihar Elections 2025: भारी उत्साह के बीच दूसरे चरण के मतदान के दौरान मारपीट और खून के छीटें भी पड़े, फिर रिकॉर्ड तोड़ने की ओर वोटिंग | 'Record-breaking' turnout expected in second phase, voting begins amid enthusiasm

 

गया जी के इमामगंज विधान सभा क्षत्र 302 पर  महिला-पुरुष मतदाताओं की लगी कतार

The grand festival of voting continues! 70% voter turnout expected in the second phase of Bihar elections, with strong public enthusiasm.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान जोरदार उत्साह के साथ शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं, जिससे लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

भारी उत्साह के बीच दूसरे चरण के मतदान पर मारपीट और खून के छीटें भी पड़े, फिर रेकॉर्ड तोड़ने की ओर वोटिंग बढ़ रहा है। आरा से सूचना है कि भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई है। बताया गया कि पहले चरण के मतदान के बाद से गांव में तनाव चल रहा था। उसी सिलसिले में आज एक महिला को गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस मामले के जांच में जुटी है। विरोध में लोगों ने सड़क जाम की। इसी तरह हरिदासपुर में बूथ नंबर 220 पर मतदान करने से रोक दिया गया।मारपीट में चार लोग घायल गए।

हम के संरक्षक जीतन राम मांझी वोट देने के बाद

दूसरी ओर तेज गति से मतदान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने गांव महकार में मतदान किया। दिन के तीन बजे तक ही कई जिलों में मतदान 60 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सबसे कमाल किशनगंज और पूर्णिया में हो रहा है। किशनगंज में अब तक 66 प्रतिशत मतदान हुआ है।पूर्णिया में बंपर वोटिंग ने पिछले सारे चुनाव में मतदान के रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है। सुबह के दो घंटे में 15 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। दोपहर तीन बजे तक पूर्णिया जिला में 64.22 फीसदी मतदान हो चुका था। जो, अब तक किसी भी चुनाव में हुए मतदान से ज्यादा है। जबकि तीन घंटे अभी मतदान का दौर और चलना है। मतदान केंद्रों पर मां, बहन, भाई, बुजुर्गों की कतार अभी भी लगी हुई है। पूर्णिया में मतदान का प्रतिशत 80 फीसदी के पार भी जा सकता है जो कि एक रिकार्ड होगा।

उधर जहानाबाद में 58.72 प्रतिशत, नवादा में 53.52, अरवल में 58.45, रोहतास में 56, कैमूर में 62, कटिहार में 63.80, बांका में 63.3, जबकि अररिया में 60 प्रतिशत मतदान की सूचना आ चुकी है।

   122 सीटों पर मतदान

आज बिहार के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सीमांचल से लेकर नक्सल प्रभावित जमुई और चंपारण तक के सभी बूथों पर मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है।

🚀 पहले चरण का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

अररिया के एक बूथ पर सुबह ही लाइन लगी

​पहले चरण में मतदाताओं ने ऐतिहासिक उत्साह दिखाया था। उस चरण में आजादी के बाद के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 65.08 प्रतिशत की रिकॉर्ड-तोड़ वोटिंग दर्ज की गई थी।

​अब दूसरे चरण के मतदाताओं के सामने मौका है कि वे इस रिकॉर्ड को भी तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करें!

2025 में मतदान प्रतिशत 

पहला 121 सीटें -  56.15% (2020)  और 65.08% (2025 रिकॉर्ड)

दूसरा 122 सीटें-  60%  (2020) और 68-70% (2025) तक की उम्मीद


क्यों है बंपर वोटिंग की उम्मीद?

बिहार के औरंगाबाद में बूथों की स्थिति

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में पहले चरण के मतदान प्रतिशत में लगभग आठ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यदि यह उत्साह दूसरे चरण में भी कायम रहा और मतदाता अपने घरों से निकले, तो इस चरण में मतदान प्रतिशत 68 से 70 फीसदी तक पहुंच सकता है।

नक्सल प्रभावित जिला बांका का एक बूथ

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति: पूर्व में जहां इन इलाकों (जैसे चैनपुर, रजौली, जमुई, झाझा, चकाई, बांका) में दहशत होती थी, वहां इस वर्ष शांति है और मतदाताओं में भारी उत्साह है। हालांकि, इन क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा।

​सीमांचल और पहाड़ी क्षेत्रों में वोटिंग: सीमांचल (अररिया, किशनगंज) और पहाड़ी इलाकों (जमुई, चकाई, कैमूर) में हमेशा से अच्छा मतदान होता रहा है। 2020 के कोरोना काल में भी इन क्षेत्रों में औसतन 60% से अधिक मतदान हुआ था, ऐसे में इस बार इसमें और व़द्धि की संभावना है।

📌 दूसरे चरण से जुड़ी खास बातें

कटिहार का कुरसेला

मतदान वाले जिले : पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका , जमुई, नवादा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, राेहतास, अरवल, कैमूर।

​प्रत्याशी: कुल 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं।

​सबसे अधिक सीटें: इस चरण में सबसे अधिक 12 सीटें पूर्वी चंपारण जिले में हैं।

​कुल मतदाता: लगभग 7.70 करोड़।

अपने पुत्र को पक़ड़ कर वोट देने आए दिव्यांग

​स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं और मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान के लिए आगे आने की अपील की है।

​आइए, हम सब मिलकर इस लोकतांत्रिक पर्व में हिस्सा लें और पहले चरण के रिकॉर्ड को भी तोड़कर बिहार के भविष्य को संवारें!


इसे भी पढ़ें

#BiharElection, ​#BiharNews, ​#VoteForBihar, ​#Election2025, ​#SecondPhase

​#लोकतंत्र, ​#RecordVoting, ​#VoterTurnout, ​#MeraPehlaVote , ​#GoVote

​#मतदान, ​#Seemanchal, ​#चंपारण, ​#Jamui, #gayaji


1 comment:

  1. अपडेट थोड़ी देर‌‌‌ मैं मिलेगा

    ReplyDelete